Pages

bhinmal



भीनमाल त्न विश्नोई धर्मशाला प्रांगण में स्थित गुरु जंभेश्वर मंदिर की चौथी वर्षगांठ शुक्रवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एक दर्जन प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के तहत शुक्रवार सवेरे स्वामी भागीरथदास शास्त्री के आचार्यत्व में वेद मंत्रों व गुरुवाणी के 120 शब्दों के साथ हवन व पाहल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी तादाद में महिलाओं व पुरुषों ने आहुतियां देकर कुरीतियों को त्यागने का संकल्प लिया। इस दौरान शुभ मुहूर्त में लाभार्थी परिवार की ओर से मंदिर पर ध्वज चढ़ाने की रस्म निभाई गई। इसके बाद धर्मशाला प्रांगण में पूर्व प्रधान देराम विश्नोई, मोहनलाल बोला, ईसराराम सियाक, कलाराम मांजू, जयकरण खिलेरी, जेठाराम साऊ, रामाकिशन खिलेरी व रुगनाथ विश्नोई की मौजूदगी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें समाज की 12 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मोहनलाल गोदारा ने किया। इस अवसर पर स्वामी भागीरथदास शास्त्री ने समाज को नशामुक्त व संस्कारवान बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आने का आह्वान किया। पूर्व प्रधान देराम विश्नोई ने प्रतिस्पद्र्धा के दौर में शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश ड़ालते हुए अभिभावकों से बालिका शिक्षा को बढावा देने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विश्नोई समाज के लोग मौजूद थे।
आहोर त्न घांची समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को सांवलाजी भगवान मंदिर का चतुर्थ वार्षिक ध्वजारोहण एवं प्रतिभावन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम को लेकर समाज अड़तालीस पट्टी माधोपुरा के तत्वाधान माधोपुरा स्थित सांवलाजी भगवान मंदिर से सवेरे आहोर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए ढोल ढमाकों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में युवा वर्ग नाचते हुए चल रहे थे तो पुरुष व महिलाएं भगवान के जयकारे लगा रहे थे जिससे माहौल धर्ममय हो गया। यह शोभायात्रा जोधपुर तिराहे, तहसील रोड, अस्पताल तिराहे, मैन बाजार रोड़, पुराने बस स्टैंड दमामी चौक होते हुए पुन: माधोपुरा स्थित मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा में रथ वाहन पर भगवान सांवलाजी की विभिन्न रूप में सजी प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र रही। कार्यक्रम में समाज के महिला-पुरुषों सहित व युवक युवतियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा का विसर्जन के बाद सांवलाजी मंदिर शिखर पर चढ़ावे के लाभार्थियों द्वारा पंडितों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के साथ वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई। इस दौरान महाप्रसाी का आयोजन भी हुआ।

No comments:

Post a Comment