भीनमाल
त्न विश्नोई धर्मशाला प्रांगण में स्थित गुरु जंभेश्वर मंदिर की चौथी
वर्षगांठ शुक्रवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान प्रतिभा सम्मान
समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें एक दर्जन प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र,
स्मृति चिन्ह व नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के तहत
शुक्रवार सवेरे स्वामी भागीरथदास शास्त्री के आचार्यत्व में वेद मंत्रों व
गुरुवाणी के 120 शब्दों के साथ हवन व पाहल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी
तादाद में महिलाओं व पुरुषों ने आहुतियां देकर कुरीतियों को त्यागने का
संकल्प लिया। इस दौरान शुभ मुहूर्त में लाभार्थी परिवार की ओर से मंदिर पर
ध्वज चढ़ाने की रस्म निभाई गई। इसके बाद धर्मशाला प्रांगण में पूर्व प्रधान
देराम विश्नोई, मोहनलाल बोला, ईसराराम सियाक, कलाराम मांजू, जयकरण खिलेरी,
जेठाराम साऊ, रामाकिशन खिलेरी व रुगनाथ विश्नोई की मौजूदगी में प्रतिभा
सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें समाज की 12 प्रतिभाओं का सम्मान किया
गया। कार्यक्रम का संचालन मोहनलाल गोदारा ने किया। इस अवसर पर स्वामी
भागीरथदास शास्त्री ने समाज को नशामुक्त व संस्कारवान बनाने के लिए
प्रत्येक व्यक्ति को आगे आने का आह्वान किया। पूर्व प्रधान देराम विश्नोई
ने प्रतिस्पद्र्धा के दौर में शिक्षा की महत्ता पर प्रकाश ड़ालते हुए
अभिभावकों से बालिका शिक्षा को बढावा देने की अपील की। इस अवसर पर बड़ी
संख्या में विश्नोई समाज के लोग मौजूद थे।
आहोर त्न घांची समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को सांवलाजी भगवान मंदिर
का चतुर्थ वार्षिक ध्वजारोहण एवं प्रतिभावन सम्मान समारोह आयोजित किया
गया। कार्यक्रम को लेकर समाज अड़तालीस पट्टी माधोपुरा के तत्वाधान माधोपुरा
स्थित सांवलाजी भगवान मंदिर से सवेरे आहोर शहर के प्रमुख मार्गों से होते
हुए ढोल ढमाकों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में युवा वर्ग
नाचते हुए चल रहे थे तो पुरुष व महिलाएं भगवान के जयकारे लगा रहे थे जिससे
माहौल धर्ममय हो गया। यह शोभायात्रा जोधपुर तिराहे, तहसील रोड, अस्पताल
तिराहे, मैन बाजार रोड़, पुराने बस स्टैंड दमामी चौक होते हुए पुन:
माधोपुरा स्थित मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा में रथ वाहन पर भगवान सांवलाजी
की विभिन्न रूप में सजी प्रतिमा आकर्षण का केन्द्र रही। कार्यक्रम में समाज
के महिला-पुरुषों सहित व युवक युवतियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा
का विसर्जन के बाद सांवलाजी मंदिर शिखर पर चढ़ावे के लाभार्थियों द्वारा
पंडितों की मौजूदगी में मंत्रोच्चार के साथ वार्षिक ध्वजा चढ़ाई गई। इस
दौरान महाप्रसाी का आयोजन भी हुआ। Monday, 17 June 2013
भीनमाल का इतिहास
भीनमाल शहर प्राचीनकाल मे गुजरात राज्य की राजधानी था । पुरातनकाल मे यह भिल्लमाल के नाम से भी जाना जाता था। ईस्वी सन् 641 मे चीनी यात्री ह्वैंसान्ग यहा आया था,उसके अनुसार यह क्षेत्र गुर्जर रियासत थी। यहा का राजा क्षत्रिय था। वह बेहद बुध्धिमान एवँ युवा था। इस शहर मे ब्राह्मण,बौद्ध एवँ जैन धर्मावल्म्बी रहते थे। चीनी यात्री ह्वैंसान्ग के यात्रा वर्णन के अनुसार तत्कालीन समय मे भीनमाल पश्चिमी भारत का एक वैभवमय महत्वपुर्ण शहर था। इस शहर के 84 दरवाजे थे। उस समय मे यहा ब्राह्मण वर्ग का यहा बहुल्य था, तथा जैन व बौद्ध धर्म का प्रसार भी काफी था। यहा जैनो व बोद्धो की अनेक पौषाले थी।इस शहर के वैभव के कारण यहा मुगल आक्रांताओँ ने कई बार आक्रमण किये। इस्वी सन् 1310 मे मुगल शाशक अल्लाउद्दिन खीलजी द्वारा यह शहर लुंटा गया। पन्द्रहवी शताब्दि मे लिखित "खान्देद प्रबंध" मे इस शहर के वैभव का सम्पुर्ण वर्णन मिलता है जिसके मुतबिक वर्गाकार क्षेत्र मे बसा हुए भीनमाल के 84 दरवाजे थे तथा यहा पर कई इस्लामिक आक्रमण हुए।
प्राचीनकाल से यहा अनेक जैन तीर्थंकर व हिंदु दैवी-देवताओ यथा गणपति, शिवलिंग(शंकर), चण्डिका देवी, अम्बे माता, क्षेमंकरी माता, वराहश्याम आदि के मंदिर है। वर्तमान मे अनेको जैन मंदिर है जिनमे तैबीसवे जैन तीर्थंकर पार्श्वनाथ एवँ अंतिम जैन तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का मंदिर काफी विख्यात है। बुद्ध-वास मे बने हुए महावीर स्वामी मंदिर का निर्माण गुर्जर शाशक "कुमारपाल महाराजा" द्वारा करवाऐ जाने का उल्लेख है। इसकी प्रतिष्टा व अंजंनशलाका जैनाचार्य हैमचंद्राचार्य द्वारा की गई थी। उस समय यहा प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव जी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। कलांतर मे हुए विभिन्न जिर्णोद्वार मे वर्तमान मुलनायक महावीर स्वामी जी हो गये।
भीनमाल विद्वानो व साहित्य मनीषीयो का गढ था, जिनकी विद्वता एवँ ज्ञान की किर्ति पताका का बोलबाला सुदुर पुर्व तक फैला हुआ था। सम्राट भोजदेव के समकालीन रहे संस्कृत सहित्य के प्रकाण्ड विद्वान महाकवि माघ का जन्म यही हुआ था। इस्वी सन 680 मे उंन्होने "शिशुपाल वध्" नामक काव्य ग्रंथ की रचना यहा की थी। इस्वी सन 598 मे राजा हर्षवर्धन के समकालीन रहे गणितज्ञ व सुविख्यात खगोल विज्ञानी ब्रह्मगुप्त का यहा जन्म हुआ था। जिन्होने 628 मे "ब्रह्म स्फुट सिद्धांत" तथा 665 मे 'खण्ड्-खण्डकव्य' की रचना की थी। जैन धर्म के कई प्राचीनतम ग्रंथो की रचना स्थली भीनमाल है। इनमे यहाँ जन्मे सुविख्यात जैन आचार्य सिद्धऋषी गणि की इस्वी सन् 905 मै संस्कृत
![]() |
| भीनमाल में बिश्नोई समाज के देव जम्भेश्वर का मंदिर फोटो हितेश बिश्नोई भीनमाल |
Subscribe to:
Posts (Atom)

